
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने खोले खाते
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) विधानसभा चुनाव को लेकर फैसले आने शुरू हो गए हैं। कपूरथला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत सिंह सबसे पहले जीते हैं। इसके बाद पठानकोट से भाजपा अध्यक्ष अश्विनी कुमार और सुनाम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमन अरोड़ा ने जीत हासिल की है।





















