
पंजाब विधानसभा को डिजिटल करने का कार्य मुकम्मल, पेपरलेस हुई विधानसभा
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) आने वाले सत्र में पंजाब विधानसभा को डिजिटल करने का कार्य मुकम्मल कर लिया गया है। विधानसभा सत्र में शामिल होने वाले विधायकों और अधिकारियों को इस बारे में आने वाली 21 सितंबर को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। पेपरलेस होने से विधानसभा में उपभोग होने वाला प्रतिवर्ष करोड़ रुपए का कागज और अन्य दस्तावेज के खर्च की बड़ी बचत होगी। मीडिया के लिए भी उनकी सीटों पर टैब लगाए गए हैं। डिजिटल के माध्यम से सामग्री पंजाबी भाषा में होगी और इंग्लिश में भी उपलब्ध होगी।





















