
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को रद्द की दिल्ली सीएम केजरीवाल ने की कडी निंदा
पढिये क्या कहा
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 22 सितंबर को बुलाए गए विशेष सत्र की इजाज़त को वापिस ले लिया है, जिसकी अरविंद केजरीवाल ने निंदा की है। केजरीवाल ने कहा कि “राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खतम है। दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाज़त दी। जब ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता दिखाई दिया और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फ़ोन आया कि इजाज़त वापिस ले लो। आज देश में एक तरफ़ संविधान है और दूसरी तरफ़ ऑपरेशन लोटस।”






















