

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन की हंगामेदार शुरूआत
विपक्ष ने सरकार पर उठाये सवाल
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन की कार्रवाई आज हंगामेदार रूप मे शुरू हुई। सदन में पंजाब सरकार द्वारा गुरुद्वारा संशोधन बिल 2023 लाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र द्वारा पंजाब के फंड रोकने के बारे भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सदन की कार्रवाई शुरू होती ही हंगामा होने लगा और विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सवाल उठाया कि कि सैशन किस मकसद के लिए बुलाया गया, इस बारे हमे बाया जाए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस बारे भी चर्चा की जाए।























