
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा
सत्र मे विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने की संभावना
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन है। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को सदन में कामकाज की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद विधानसभा स्पीकर की ओर से आवश्यक घोषणाओं के बाद तीन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। विपक्षी सदस्यों ने सरकार को सदन में घेरने को तैयार है। खास बात यह भी है कि पिछले सत्र से अब तक का मुख्य मुद्दा बिगड़ी कानून-व्यवस्था है।
विपक्षी सदस्य इसी समय से कानून-व्यवस्था और अजनाला थाने पर हमले की घटना में अब तक कोई कार्रवाई न होने का मामला उठाएंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भी सोमवार को चर्चा होगी, जिसमें विपक्षी सदस्य सरकार को घेरने का मौका नहीं चूकेंगे।























