
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन रहा हंगामेदार
प्रश्नकाल रहा खूब हंगामेदार,बजट पर हुई चर्चा
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा की चौथे दिन की कार्यवाही शुरू के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। बीते दिन सदन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बजट पेश किया गया था, जिस पर आज चर्चा हुई। : पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मिड-डे-मील वर्करों के मान भत्ता और तनख्वाह का मुद्दा उठाया गया।
उन्होंने बताया कि कुक-कम-हेल्पर की नियुक्ति स्कूल प्रबंधकों द्वारा मान भत्ते के पार्ट टाइम के रूप में की जाती है। उन्होंने मान-भत्ता और पी.एम. पोषण स्कीम की हिदायतों के अनुसार केंद्र के दिशा-निर्देश के अनुसार तनख्वाह दी जाती है और राज्य सरकार भी इसमें अपना हिस्सा डालती है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की भर्ती चल रही है और हम मेडिकल लाइन में हर तरह की सुविधा मुहैया करवाएंगे।
विधायक दिनेश कुमार चड्ढा द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से पूछा गया कि पिछले 10 वर्षों में अलग-अलग स्कीमों में पूरे पंजाब और रोपड़ हलके के गांवों में कितनी सोलर लाइटें लगाई गईं और इनमें से कितनी सोलर लाइटें मौजूदा समय में चल रही हैं और कितनी खराब हैं। भविष्य में सोलर लाइटों को लंबे समय से चलते रखने के लिए क्या योजना है?
इस पर लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान 82349 सोलर लाइटें लगाई गई हैं, उन्होंने बताया कि खराब लाइटों को ठीक करने और संभाल की जिम्मेदारी गांव की पंचायतों की है और पंचायतों के पास जो फंड पड़े हैं, उनमें से ही इन लाईटों को ठीक करवाया जाए।























