
पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का आज आखिरी दिन
आज सत्र मे कई अहम प्रस्ताव लाए जाने की संभावना
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता): पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का आज आखिरी दिन है। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आज पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और प्रस्ताव लाए जाएंगे। सी.एम. मान केंद्र सरकार द्वारा रोके गए पंजाब के फंडों को लेकर चर्चा कर सकते है, इसके साथ ही सिख गुरुद्वारा एक्ट में नई धारा जोडऩे को लेकर भी प्रस्ताव लाया जाएगा।
इससे पहले कल सत्र के पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में सबसे पहले सरदार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक गुरलाल सिंह ने भी संदीप नंगल अंबिया को श्रद्धांजलि देने की मांग की, जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इस मौके पर सी.एम. भगवंत मान ने ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले 300 से ज्यादा लोगों को श्रद्धांजलि देने की मांग की। सदन में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि कल विशेष सत्र के दौरान सरकार गुरुद्वारा संशोधन बिल लेकर लाएगी।





















