
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष के साथ चर्चा
चंडीगढ़, 29 दिसंबर:पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवां ने तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास रेड्डी के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और इस दौरान दोनों नेताओं ने विधानसभा के कार्यों संबंधी अपने-अपने अनुभव साझा किये।
तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा दिए गए निमंत्रण पर श्री संधवां तेलंगाना विधानसभा पहुंचे और अध्यक्ष श्री रेड्डी से मुलाकात की। इस मौके पर कई विधायक भी मौजूद रहे।
पंजाब विधानसभा के एक प्रवक्ता के अनुसार, यह एक ज्ञान के आदान-प्रदान संबंधी बैठक थी, जिस दौरान दोनों नेताओं ने विधायी कार्यों के साथ-साथ कृषि, डेयरी फार्मिंग, संस्कृति, खेल, विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि पर चर्चा की। बैठक के बाद संधवां ने कहा कि विचार-मंथन सत्र के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा। इस दौरान संधवां का जोरदार स्वागत किया गया।
———
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















