
पंजाब विधानसभा के अतिंम दिन की कार्यवाही जारी
विधानसभा मे पंजाब यूनिविर्सिटी, चंडीगढ के केंद्रीकरण के विरूद्ध मता पेश
भाजपा का विरोध
चंडीगढ़, 30 जून ( विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के अतिंम जिन की कार्यवाही जारी है। वहीं इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के केंद्रीकरण को लेकर शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के केंद्रीकरण को लेकर हम चिंतित है यह सिर्फ एक शिक्षा संस्थान नहीं है जहां से हम डिग्री प्राप्त करते हैं बल्कि पंजाब के लिए यह विरासत है। यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है। हम किसी भी हाल ही में इसका केंद्रीकरण नहीं होने देंगे।
भाजपा ने कहा कि क्या केंद्र की तरफ से पंजाब सरकार को कोई नोटिस जारी किया गया है? क्या केंद्र ने इस पर कोई बयान दिया है। क्या पंजाब सरकार यूनिवर्सिटी को बनता फंड देगी? उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार सिर्फ 10 फीसद हिस्सा दे रही।























