
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र रद्द करने के फैसले के विरूद्ध हम सुप्रीम कोर्ट जायेगें:CM भगवंत मान
27 सितंबर को फिर बुलाया विधानसभा का सत्र
पढ़ें, बिजली और पराली समेत और किन मुद्दों पर होगी चर्चा
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पहले आम आदमी पार्टी के विधायक दल के साथ बैठक की। इसके बाद पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई.बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाइव जाकर जानकारी दी कि कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को फिर से विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विधानसभा सत्र में स्पीकर की अनुमति से बिजली और पराली समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विधानसभा का सत्र रद्द करने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे.
उन्होंने कहा कि गत दिवस विधानसभा के सत्र को मंजूरी देकर रद्द करने की जो घटना हुई है, यह निंदनिय है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तांकि जो लोगों के हकों और राज्यों के अधिकारों की रक्षा की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटनाक्रम दौरान एक हैरानीजनक बात सामने आई है कि “ऑपरेशन लोटस” को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली और भाजपा तीनों पार्टियों स्वागत कर रही है कि सत्र रद्द हो गया।























