
पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से होगा शुरू
पंजाब के कई अहम मुद्दों पर प्रस्ताव लाए जाने की संभावना
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आज ही पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो होने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुलाई गई मंत्रिमंडल की अहम बैठक के बाद सभी मंत्री व सी.एम. मान इस विशेष सत्र में शामिल होंगे।
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और प्रस्ताव लाए जाएंगे। सी.एम. मान केंद्र सरकार द्वारा रोके गए पंजाब के फंडों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सिख गुरुद्वारा एक्ट में नई धारा जोडऩे को लेकर भी प्रस्ताव लाया जाएगा।























