
पंजाब विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र रहा काफी हंगामेदार
विधानसभा मे आमने सामने हुए मुख्यमंत्री व राणा गुरजीत सिंह
राणा इंदर प्रताप सिंह को स्पीकर ने सदन से किया बाहर
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है. इस बीच स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह और मुख्यमंत्री के बीच कहासुनी हो गई। ज्ञात हो कि राणा गुरजीत सिंह के पुत्र राणा इंदर प्रताप सिंह द्वारा सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने राणा इंदर प्रताप सिंह को सदन छोडऩे का आदेश दिया था। इसके साथ ही राणा गुरजीत सिंह ने भी खड़े होकर राणा इंदर प्रताप सिंह को बोलने नहीं देने का मुद्दा उठाया।





















