
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के दोष अधीन बी.डी.पी.ओ. को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ब्लॉक ममदोट, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सरबजीत सिंह को इलाके के सरपंचों से रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम बीडीपीओ को जांच के उपरांत रिश्वतें लेने का दोषी पाए जाने के बाद गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि ब्लॉक ममदोट के गाँव कोठे किल्ली वाले के सरपंच पिप्पल सिंह, गाँव मुहम्मद ख़ान नियाजियां के सरपंच परगट सिंह, गाँव गट्टी मस्तान नंबर 2 के सरपंच अनोख सिंह, गाँव चक्क अमरीक सिंह वाला की सरपंच परमजीत कौर के पति गुरबचन सिंह, गट्टी मस्ता नंबर-01 गाँव के सरपंच सरजीत सिंह और गाँव कोट बिशन सिंह मानावाला के सरपंच परमजीत सिंह ने तफ़तीशी अफ़सर के आगे बयान दिया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. ब्लॉक की पंचायतों के काम करवाने से पहले और काम मुकम्मल होने के बाद उनसे रिश्वतें लेता था। उन्होंने आगे और दोष लगाया।




















