
पंजाब विजिलेंस की एक और बडी कार्रवाई
रंगदारी मामले में पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब पुलिस से जुड़ी इस बार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने एआईजी आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि इससे पहले विजिलेंस ने आशीष कपूर के घर पर छापा मारा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी वर्ष 2019 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आशीष कपूर और एक महिला द्वारा लगाए गए रंगदारी के आरोप में की गई छापेमारी के बाद की गई है.




















