
पंजाब विजिलेंस की आज फिर बडी कड़ी कार्रवाई
पी.एस.पी.सी.एल के जेई को रिश्वत लेते दबोचा
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज फिर भ्रष्टाचार पर बडा प्रहार करते हुए जेई सतनाम सिंह पी.एस.पी.सी.एल. श्री मुक्तसर साहिब को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को श्री मुक्तसर साहिब के निवासी गुरभेज सिंह पुत्र पूर्ण सिंह द्वारा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकू कानून के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।























