
पंजाब : लोकसभा चुनाव के लिए शिअद ने घोषणापत्र समिति बनाई
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 सदस्यीय घोषणापत्र समिति के गठन की घोषणा की। शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि इस समिति का नेतृत्व बलविंदर सिंह भुंडर करेंगे। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से इस संबंधी फैसला लिया गया है। पार्टी के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूदड़ को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा कमेटी में मेंबर सेक्रेटरी रहेंगे। वहीं, कमेटी में 6 स्पेशल इनवाइटी मेंबर शामिल किए गए। डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ इस समिति में 15 सदस्य हैं और इसके अलावा छह अन्य सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।’’
शिअद की घोषणापत्र समिति में पार्टी नेता महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, इकबाल सिंह झूंदा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की पूर्व प्रमुख बीबी जागीर कौर, पूर्व विधायक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, सिकंदर सिंह मलूका, गुलजार सिंह रणीके, अनिल जोशी, हीरा सिंह गाबरिया, पवन कुमार टीनू, परमिंदर सिंह ढींढसा और विधायक सुखविंदर कुमार सुखी भी शामिल हैं। समिति के लिए छह विशेष आमंत्रित सदस्यों में युवा अकाली दल प्रमुख सरबजीत सिंह झिंजर, इस्त्री दल प्रमुख हरगोबिंद कौर और शिअद प्रवक्ता अर्शदीप कलेर शामिल हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।





















