
पंजाब राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज पंजाब राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को राहत देते हुए उनका सरकारी मकान खाली करने के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही उनकी अर्जी पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 14 सितंबर तक जवाब दाखिल करने के आदेश भी दे दिए हैं।
बता दें की पंजाब सरकार ने मनीषा गुलादी को पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद पर दी गई एक्सटेंशन को रद्द कर उन्हे पद से हटा दिया था। हाईकोर्ट ने 28 मार्च को उनकी याचिका को खारिज कर पंजाब सरकार के फैसले को सही करार दे दिया था।























