
पंजाब राज्य बना देश का पहला राज्य, कैदी जीवनसाथी संग बिता सकेंगे कुछ घंटे
जानें किन्हें नहीं मिलेगी सुविधा
चंडीगढ, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की भगवंत मान सरकार देश की पहली सरकार बन गई है जहां कैदी अब अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता पाएंगे क्योंकि राज्य के कारागार विभाग ने कैदियों को एक अलग कमरे में कुछ घंटे बिताने की सुविधा देने की शुरुआत की है। इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला यह पहला राज्य है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में गोइंदवाल साहिब की केंद्रीय जेल, नाभा की नई जिला जेल और बठिंडा की महिला जेल में इसकी अनुमति दी जाएगी।
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में गोइंदवाल साहिब की केंद्रीय जेल, नाभा की नई जिला जेल और बठिंडा की महिला जेल में इसकी अनुमति दी जाएगी.उन्होंने बताया कि दुर्दांत अपराधी, गैंगस्टर और यौन अपराधों से जुड़े मामलों में सजा काट रहे कैदियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी. अधिकारी ने बताया कि अच्छे आचरण वाले कैदियों को दो घंटे तक अपने जीवनसाथी के साथ रहने की अनुमति दी जाएगी. इसके लिए विभाग ने एक कमरा निर्धारित किया है, जिसमें शौचालय भी होगा.























