
पंजाब राज्यपाल व सीएम मान के बीच टकराव जारी
अब फिर राज्यपाल ने पंजाब सीएम को लिखा पत्र, कहा आपका विधानसभा सत्र गैरकानूनी था, जवाब दे
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच कई महीने से चल रहा है टकराव खत्म होने का नाम नही ले रहा है अब एक बार फिर पंजाब राज्यपाल पुरोहित ने सीएम मान को पत्र लिखा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान को जारी पत्र राज्यपाल ने लिखा- 19 और 20 जून को बुलाए गए पंजाब विधानसभा सत्र पर मैं आपकी कई टिप्पणियां सुन रहा हूं, आप कहते हैं कि गवर्नर ने विधानसभा सत्र के बारे में कोई कानूनी राय नहीं ली है, लेकिन मैं आपको बता दूँ कि, आपके पंजाब विधानसभा सत्र के बारे में मैंने प्रमुख संवैधानिक विशेषज्ञ से सलाह ली है और इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 19 और 20 जून को आपका बुलाया गया सत्र पूर्ण रूप से अवैध था, गैरकानूनी था। इसलिए अब आपकी टिप्पणियों के बारे मेरी तरफ से प्रतिक्रिया देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। अब आप बिना देरी के मुझे जल्द से जल्द जवाब दें.























