

पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से आज मुलाकात कर सकते है कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) आज पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते है। माना जा रहा है कि वडि़ंग के साथ पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि राजा वडि़ंग राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पटियाला हिंसा समेत प्रदेश सरकार की कार्यशैली से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।





















