
पंजाब राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ मे फहराया ध्वज
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आज 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और सभी शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।





















