
सुधा भारद्वाज को बनाया पंजाब महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर
राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने जारी किया नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नेता देश के तीन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को पंजाब में महिला कांग्रेस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के साथ बैठक करके लौटी सुधा भारद्वाज ने बताया कि महिला कांग्रेस हरियाणा के साथ लगते यूपी, पंजाब व उत्तराखंड में प्रचार की कमान संभालेगी।
उन्होंने बताया कि पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की महिला कार्यकर्ताओ व नेताओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 111 दिन के कार्यकाल में लागू किये 100 से अधिक फैसलों के बारे महिला नेत्रियों को जानकारी दी गई है। जिसके बारे वह पंजाब के घर-घर जाकर महिलाओ को लामबंद करेंगी। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष से लेकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।























