
पंजाब यूनिवर्सिटी मे अमेरिका से लौटा स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव
मचा हडकंप
चंडीगढ, 29 दिसंबर (विश्ववर्ता): चंडीगढ मे भी कोरोनावायरस का एक मामला आने से हडकंप मच गया। पता चला है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के एक ब्वॉयज हॉस्टल में अमेरिका से लौटा एक स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव आ गया है। हॉस्टल नंबर 4 में पॉजिटिव आए स्टूडेंट को 2 जनवरी तक के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के नोडल ऑफिसर के दफ्तर से आई टीम के निर्देशों पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और होम क्वारैंटाइन की कार्रवाई शुरू कर गई है।























