
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर वोटिंग खत्म, चुनाव के नतीजे आने शुरू
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर वोटिंग खत्म हो गई है। गुरु गोबिंद सिंह महिला कॉलेज, सेक्टर 26 में ईशा मौदगिल (बीकॉम तृतीय) को अध्यक्ष चुना गया है। तरनजीत कौर (बीसीए तृतीय) ने उपाध्यक्ष का पद जीता, सोनी (बीए तृतीय) को सचिव चुना गया और तनीषा सेठी (बीकॉम द्वितीय) संयुक्त सचिव बनीं। सभी प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुने गए। यूनिवर्सिटी में कुल 169 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। कुल 78 डिपार्टमेंट्स में वोटिंग हुई।























