
पंजाब यूनिवर्सिटी में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के स्वागत की तैयारियां जोरों पर
कल करेगें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) पंजाब यूनिवर्सिटी में उपराष्ट्रपति एवं चांसलर वेंकैया नायडू कल आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के स्वागत की तैयारियां जोर शोर से हो रही है। पीयू में पार्किंग और गेट के लिए हर सडक़ पर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं जिससे बाहर से आने वाले अतिथियों और पीयू के विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो।























