
पंजाब यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में पढ़ाई करने वाले या किसी अन्य दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) पंजाब यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में पढ़ाई करने वाले या किसी सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के पास सिर्फ एक दिन बचा है। पीयू में यूजी कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके बाद दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। अभ्यर्थी दाखिले के लिए पीयू की वेबसाइट https://ugadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।





















