
पंजाब यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर छोड़ा फैसला
चंडीगढ, 24 मई (विश्व वार्ता) पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले पर विचार करे। हाईकोर्ट ने केंद्र के गृह एवं शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर 30 अगस्त तक फैसला लेने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को तय की गई है। उल्लेखनीय है कि यह याचिका पंजाब विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका संगीता भल्ला ने दायर की है जिसमें सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की गई है।





















