
पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में नामांकन के साथ छात्रसंघ चुनाव का शंखनाद
सभी कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 6 सितंबर को स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव होने जा रहे हैं। गुरुवार को डीएसडब्ल्यू कार्यालय में विभिन्न संगठनों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 26, उपाध्यक्ष पद के लिए 29, सचिव पद के लिए 21 और संयुक्त सचिव पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। । पीयू समेत सभी कॉलेजों में छात्रसंघ के लिए 330 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक यूआईईटी के छात्र प्रतीक कुमार को छात्र संगठन एसएफएस ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस से चुनाव प्रभारी लाडी धौंस (विधायक धर्मकोट) और सह-प्रभारी परमिंदर जयसवाल गोल्डी, पी.एच.डी. विद्वान दिव्यांश को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
नामांकन के दौरान डीएवी और एसडी कॉलेज में समर्थकों ने खूब जोश दिखाया। वहीं, पीयू समेत अन्य कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी करवाई गई। नामांकन के दौरान डीएवी कॉलेज में पुलिस ने कुछ बाहरी युवकों को भी पकड़ा। सभी कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।





















