
पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में आज होंगे छात्रसंघ चुनाव
प्रधान पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी समेत शहर के 10 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव आज होगा। इसमें यूनिवर्सिटी के करीब 15693 छात्र मतदान करेंगे। विवि और कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
इस बार कुल 131 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 21 पंजाब यूनिवर्सिटी और 110 उम्मीदवार कॉलेजों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विवि और कॉलेजों में सुबह साढ़े 9 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान के बाद दोपहर में मतगणना शुरू होगी और बुधवार को ही देर शाम तक पीयू समेत सभी कॉलेजों के नतीजे आ जाएंगे।























