
पंजाब मे शिक्षकों की सिंगापुर ट्रेनिंग के बाद अब छात्रों को लेकर मान सरकार का बड़ा फैसला
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जब से सत्ता मे आइ्र्र है तब से लगाातार कीर्तिमान स्थापित कर रही है, शिक्षा व स्वास्थ्य को पहल कदम मे रखते हुए मान सरकार लगातार बडे-बडे फैसले ले रही है अब मिली जानकारी के अनुसार मान सरकार ने सरकारी स्कूलों की छात्राओं को जापान का टूर कराने का फैसला किया है।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढनें वाली आठ छात्राएँ सात दिनों के लिए जापान दौरे पर जाएंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस, जिसको कि साकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के रूप में भी जाना जाता है, में भाग लेने के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों की आठ छात्राएँ चुनी गई हैं। यह छात्राएँ 10 से 16 दिसंबर, 2023 तक जापान में रहेंगी
ये छात्राएं फिलहाल साइंस की पढ़ाई कर रही हैं और 10-16 दिसंबर तक जापान में प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उक्त छात्राएं 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक एनसीईआरटी कैंपस नई दिल्ली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस संबंध में पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पत्र जारी कर पटियाला, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, संगरूर और मानसा के जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि चुनी गई छात्राओं में स्कूल ऐमिनेंस मानसा की छात्रा हरमनदीप कौर सुपुत्री सुखविन्दर सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ की जसमीत कौर सुपुत्री गुरदीप सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मॉडल टाऊन पटियाला की संजना सुपुत्री रजत कुमार, मैरीटोरियस स्कूल बठिंडा की छात्रा सपना सुपुत्री संत राम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस कपूरथला की छात्रा निशा रानी सुपुत्री जसविन्दर सिंह, मैरीटोरियस स्कूल फिरोज़पुर की छात्रा गुरविन्दर कौर सुपुत्री कुलदीप सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मौड़मंडी की छात्रा दीपिका सुपुत्री हरविन्दर कुमार और सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल रंधावा मसंदाँ जालंधर ख्वाहिश सुपुत्री रमन कुमार शामिल ।





















