
पंजाब मे शादी की खुशियां बदली एक झटके मे मातम मे
दर्दनाक सडक़ हादसे मे दूल्हे समेत इतने की मौत से मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 5 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा जिले में शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं। अजीतवाल के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। बरात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। दूल्हे की कार अजीतवाल के पास खड़े ट्राले में जा घुसी। हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक जख्मी है। उसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आज तडक़े सार 2 बजे बारात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल में जा रही थी क्योंकि तडक़ासर ही आनंदकारज की रस्म की जानी थी लेकिन इस दौरान बारातियों की कार ढाबे के सामने खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों दूल्हे की पहचान सुखबिंदर सिंह और अन्य की अंग्रेज सिंह , एक चार साल के एक बच्ची अर्शदीप के रूप में हुई है।























