
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ मे रहेगेें ठेेंके बंद
इसके अलावा इस तारिख को भी शहर के इतने क्षेत्र मे ठेके रहेगें बंद
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल मतदान होगा। जिसको देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन अपने अधिकार क्षेत्र में आते कुछ शराब के ठेकों को बंद रखेगा। पंजाब और चंडीगढ़ के बॉर्डर क्षेत्र से लेकर चंडीगढ़ के 3 किलोमीटर के दायरे में बने ठेके बंद रहेंगे। इसके अलावा यह ड्राई डेज़ 18 फरवरी शाम 6 बजे से 20 फरवरी तक रखे जा सकते हैं। इसके बाद 10 मार्च को कांउटिंग के दिन ड्राई डे रखा जा सकता है।























