
पंजाब मे विदेश से फिर आई दुखदाई खबर, सदमे मे परिवार
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) विदेशो मे आए दिन पंजाबितयों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला होशियारपुर के कस्बा हरियाणा से सामने आया है, यहां के एक 30 वर्षीय युवक की न्यूजीलैंड में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बेटे के साथ हादसा हो जाने की खबर जैसे ही माता-पिता को मिली तो वह तुरंत न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाते हैं और कुछ दिनों बाद ही उनके बेटे की मौत हो जाती है। मृतक युवक की पहचान सौरव सैनी के रूप में हुई है, जो वर्ष 2013 में न्यूजीलैंड गया था और साल 2019 में उसका न्यूजीलैंड में ही रहने वाली एक लडक़ी से शादी हुई थी।
जानकारी देते हुए सौरव के ताया और भाई ने बताया कि सौरव सैनी के साथ गत 25 जनवरी को हादसा हुआ था और काम करने के दौरान सौरव लकड़ी वाली मशीन में आ गया, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था पर 8 फरवरी को सौरव की मौत हो गई।



















