
पंजाब मे वाल्मीकि भाईचारे की पंजाब बंद को लेकर कॉल टली
सीएम मान के साथ होगी अहम बैठक
चंडीगढ, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब मे वाल्मीकि भाईचारे की ओर से आज बुलाई गई पंजाब बंद की कॉल को फि़लहाल टाल दिया गया है। पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने वाल्मीकि भाईचारे को 19 अगस्त को बैठक का समय दिया है। बता दें कि वाल्मीकि भाईचारे और रविदास भाईचारे द्वारा पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल द्वारा आरक्षण संबंधी की गई टिप्पणी के खिलाफ 12 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया गया था, जो सीएम से मीटिंग का समय मिलने के बाद स्थगित कर दी गई है।
























