
पंजाब मे लगातार प्रदूषण का स्तर बढने से एयर क्वाइलिटी इंडेक्स पहुंचा 295 तक
जारी की गई चेतावनी
चंडीगढ़, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब व अन्य राज्यो मे लगातार बढते प्रदूषण से आम जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है वातावरण मे आक्सीजन की मात्रा भी घटती जा रही है जिस कारण लगातार सांस लेने मे दिक्कत हो रही है। वही पंजाब के जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जल रही पराली के बाद प्रदूषण ने वातावरण में जहर घोला जा रहा है, प्रदूषण का स्तर बढऩे से आबोहवा पूरी तरह से बिगडऩे लगी है। राज्य का एयर क्वाइलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 295 तक पहुंच गया है।
पिछले 10-15 दिनों से राज्य की हवा काफी प्रदूषित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हवा और खराब हो सकती है, जिसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है। अस्थमा के मरीजों की सांस घुटने लगी हैं, ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले जरूरी सावधानियां बरतें। जैसे कि मास्क और चशमा लगाए बिना घर से बाहर ना निकले।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आईक्यू 50 तक हो तो सबसे शुद्ध, 100 तक सामान्य व इससे अधिक होने पर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। प्रशासन द्वारा लगातार किसानों से पराली ने जलाने की अपील की जा रही है। आने वाले दिनों में अगर पराली और भी जलती है तो हवा आने वाले समय में चिंता का कारण बन सकता है। डॉक्टरों ने सांस के रोगियों के लिए बढ़ा हुआ एक्यूआइ खतरा बताया है और ऐसे रोगियों को मास्क पहन कर रहने की सलाह दी है।























