
पंजाब मे रिश्ते हुए फिर तार तार
कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) आजकल समाज किस और जा रहा है इंसान लगातार समाज मे इंसानियत शर्मसार करने वाले कार्य कर रहा है और इसी कारण रिश्ते लगातार बिगडते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला पंजाब मे देखने को मिला जहां एक कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार कर रहा है। ऐसी ही एक शर्मनाक घटना नाभा के एक इलाके में सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। थाना कोतवाली में दर्ज मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल नाभा भेजा गया है, इसकी पुष्टि थाना कोतवाली प्रभारी नाभा हैरी बोपाराय ने की है। आरोपी ने दोनों मां-बेटी को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।





















