
पंजाब मे मौसम ले रहा है करवट, इन जिलो मे जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
प्रदूषण से कई जिलो को मिली राहत
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से हो रही बारिश के कारण न्यूनतम तापमान भी कम हो गया है, जिससे लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने एक बार फिर पंजाब के मौसम में बदलाव ला दिया है। यह भी पता चला है कि आने वाले कुछ घंटों में अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।
दीवाली के पटाखे चलने से पहले ही अमृतसर जिले में ए.क्यू.आई. (एयर क्वालिटी इंडैक्स) 236 तक पहुंच गया है, जो काफी खतरनाक माना जाता है।हालांकि अलग-अलग आंखों व सांस की बीमारियों से प्रभावित लोगों को ए.क्यू.आई. अधिक होने के कारण इसके लक्षण आने शुरू हो गए हैं और लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन आदि हो रही है। दमे के मरीज सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे है। लेकिन सुबह से हुई बारिश से हवा गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि ये सुधार कुछ समय के लिए ही रहेगी पर बारिश ने लोगों को प्रदूषण से राहत जरूर दी है।























