
पंजाब मे मौसम ने ली करवट, भीषण गर्मी से लोगो को राहत
प्रदेश के इतने जिलो मे मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ,17 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे आज बारिश ने भीषण गर्मी से लोगो को बडी राहत दी है और आज सुबह जालंधर में भारी बारिश हुई, जिससे शहर की सडक़ें जलमग्न हो गईं। करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में बारिश की कार्रवाई फिर से शुरू हो गई है। पंजाब में दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। उधर, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।





















