
पंजाब मे मौसम करवट लेता हुआ, आने वाले दिनो को लेकर मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 20 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम धीरे धीरे कडाके की ठंड की और बढ रहा है बात करे अगर सूबे पंजाब मे जहां पारा लगातार गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस समय रात में पारा गिरने से मौसम ठंडा हो गया है और दिन में भी गर्म धूप का एहसास होने लगा है।
ठंड शुरू होते ही लोगों ने सर्दियों के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। यह भी जानकारी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं, ठंड को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सडक़ों पर चलते समय सावधानी बरतने को कहा है। सर्दी के मौसम में संकेतों का पालन करने के साथ-साथ वाहन को भी अच्छी स्थिति में रखना चाहिए।























