
पंजाब मे महाबहस को लेकर राजनीति गर्माई
सीएम मान ने विरोधियों को दिया दोबारा बहस का न्यौता , जारी किया टीजर
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे 1 नवंबर को महाबहस को लेकर सूबे की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है सत्तापक्ष की आम आदमी पार्टी सरकार ने लुधियाना के कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली महाबहस से पहले विरोधियों को पछाडने के लिए फिर से बडा पैंतरा चल दिया है। ‘आप’ ने आम आदमी पार्टी के आधिकारिक पेज पर महाबहस का टीजर जारी किया है। यह वीडियो ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ शीर्षक से जारी किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विरोधियों को दोबारा बहस का न्यौता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि यह बहस अकेले एस.वाई.एल. पर नहीं बल्कि पंजाब के सभी मुद्दों पर किया जाएगा।
1 नवंबर 1966 को पंजाब का गठन हुआ, तब से लेकर अब तक खेती कैसे खत्म हुई, फायदे का धंधा कैसे घाटे का धंधा बन गया, पंजाब का पानी कहां-कहां लूटा गया, पंजाब में नशे का जाल कैसे बढ़ा, कैसे पंजाब के युवा विदेश भागने लगे, इन सभी मुद्दों पर बहस होगी।























