
विजीलैंस ने पंजाब के आईएएस अधिकारी को घूसखोरी के आरोप में किया गिरफ्तार
आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मोहाली में किया जाएगा पेश
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के एक आईएएस अधिकारी संजय पोपली को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक अधीक्षक संजय वत्स को भी गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों पर एक ठेकेदार से साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है.
सूत्रों के अनुसार, दोनों के खिलाफ मोहाली विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर-9 भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7,7ए और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है, दोनों को आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मोहाली में पेश किया जाएगा।





















