
पंजाब मे भी दिल्ली स्कीम हो सकती है लागू
कल पेश होने वाले पंजाब बजट सत्र मे वित्तमंत्री कर सकते है बडी घोषणा
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) 16 वीं पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जारी है और कल यानि की 5 मार्च को वित्त मंत्री हरपाल चीमा पंजाब का बजट पेश करेंगे। विश्ववार्ता को मिली जानकारी अनुसार केजरीवाल सरकार द्वारा बजट सत्र मे लाई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पंजाब मे भी लागू हो सकती है। आज दिल्ली सरकार ने बजट सत्र मे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। आज वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया।
आज पंजाब विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन है। कल यानि की 5 मार्च को पंजाब का बजट पेश किया जाएगा, जिस पर 6 मार्च को बहस होगी। 7-8 मार्च को सरकारी समारोह और अन्य बैठकें होंगी। फिर 9 और 10 मार्च (शनिवार, रविवार) को छुट्टी रहेगी, जिसके बाद बाकी दिनों में अन्य कार्य होंगे और विभिन्न बिल भी पारित किए जाएंगें। 15 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के दौरान 5 छुट्टियां रहेंगी।
इससे पहले भी पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘घर घर राशन’ 10 फरवरी 2024 से शुरू हो गई है। घर घर राशन योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने घर बैठे राशन मिल रहा है। पंजाब सरकार 1500 से अधिक युवाओं को बतौर डिलीवरी एजेंट रखे हुए है, जिससे रोजग़ार के अवसर भी उत्पन्न होंगे. पंजाब में करीब 38 लाख राशनकार्ड धारक हैं और करीब 1 करोड़ 46 लाख लाभार्थी हैं और कुल 20,500 सरकारी राशन की दुकानें हैं।























