
पंजाब मे भारी बारिश को लेकर मुख्य सचिव ने जिलावार उपायुक्तों से स्थिति का लिया जायजा
कहा हम सूबे मे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कहीं भी फंड की कमी नहीं होने दी जायेगी
चंडीगढ़, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) भारी बारिश को लेकर हो रही पंजाब मुख्यमंत्री मान के निर्देशों पर बैठक की शुरुआत में जल संसाधन विभाग ने राज्य में जलाशयों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। जिस दौरान जल संसाधन विभाग की ओर से संवेदनशील स्थानों की जानकारी दी जा रही है और सरकार की ओर से किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गयी है।
मुख्य सचिव अब जिलावार उपायुक्तों से स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी के साथ जमीनी हकीकत का जायजा भी लिया जा रहा है। इसी के साथ उपायुक्तों से पूछ रहे हैं कि राहत कार्य के लिए क्या मदद चाहिए और मुख्यालय कहां मदद कर सकता है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों से कहा है कि अगर उनके पास और मांगें हैं तो वे बता सकते हैं। यदि किसी नहर या नदी में गैप की संभावना हो तो जल संसाधन विभाग गैप को भरने के लिए मिट्टी की बोरियां उपलब्ध करा रहा है।मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कहीं भी फंड की कमी नहीं होने दी जायेगी। राज्य आपदा प्रबंधन से जिले को फंड उपलब्ध कराया जा रहा है: मुख्य सचिव।
इस बैठक में एनडीआरएफ के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं और जहां भी जरूरत होगी उनसे मदद मांगी जा सकती है। राज्य में एनडीआरएफ की 14 टीमें तैनात की गई हैं। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी सेवाएं लेने को कहा। मानव जीवन सबसे मूल्यवान है और राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों के जीवन की रक्षा करना है और जलजमाव वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालने को प्राथमिकता दी जा रही है – मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने पंचायत विभाग को अपने पंचायत अधिकारियों, सरपंचों और पंचों की मदद से लोगों को जागरूक करने को कहा।- इसी के साथ मुख्य सचिव ने बिजली विभाग को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराते रहने को कहा है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जल आपूर्ति विभाग लोगों को पेयजल आपूर्ति करता रहे।- मुख्य सचिव ने जल प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की कमी होने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को भोजन पैकेट तैयार करने को कहा है, ताकि जरूरतमंद क्षेत्रों में इन्हें उपलब्ध कराया जा सके।- इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार रहने को कहा। – इसी के साथ मुख्य सचिव ने कहा दूरसंचार सेवाएँ निर्बाध रूप से जारी रहें यह सुनिश्चित किया जाए।
– मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन से कहा है कि अगर कहीं भी स्टाफ की जरूरत हो तो मुख्यालय से सूचित कर उपलब्ध कराया जाये।- मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को जरूरत पडऩे पर हर तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
– बैठक में पश्चिमी कमान के कर्नल जसदीप संधू सेना के अनुभव से जलजमाव वाले क्षेत्रों में किए जाने वाले प्राथमिकता वाले कार्यों के बारे में बता रहे हैं. पंचायतों और स्थानीय आवास संघों की मदद से निचले इलाकों से पानी निकाला जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने मैदानी अमले को इस पर ध्यान देने को कहा स्थानीय सरकारें और पंचायत विभाग पानी में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तैयार। मुख्य सचिव द्वारा स्थिति की जिलेवार समीक्षा में पटियाला, मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और मोगा जिलों के उपायुक्तों से ली गई रिपोर्ट के साथ ही बाकी जिलों की स्थिति भी जानी जा रही है।





















