
पंजाब मे बीएसएफ की मुस्तैदी के कारण बार्डर पर करोडो की हेरोइन जब्त
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने एक बार फिर से बी.ओ.पी. धनौआ खुर्द के इलाके में ड्रोन से फैंकी गई 3 करोड़ रुपए के मूल्य की हैरोइन को जब्त किया है। इसी इलाके में बी.एस.एफ. व पंजाब पुलिस की तरफ से एक दर्जन से ज्यादा ड्रोन पकड़े जा चुके हैं। करोड़ों रुपयों की हैरोइन को भी जब्त किया जा चुका है। वहीं एक बार फिर से 3 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त कर बी.एस.एफ. ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
जानकारी के अनुसार ड्रोन की आवाज सुनने के बाद बीएसएफ की तरफ से सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया और ड्रोन के जरिए फैंका गया एक पीले रंग का पैकेट ट्रेस कर लिया। वहीं बी.ओ.पी. धनौआ खुर्द की बात करें तो अमृतसर सैक्टर में धनौआ खुर्द का इलाका तस्करी के मामले में सबसे बदनाम इलाका बन चुका है।





















