
पंजाब मे बारिश के बीच मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे फरवरी की पहली तारिख को मौसम ने जोरदार करवट ली है और सूबे के अधिकाश जिलो मे झमाझम बारिश से मौसम मे रौनक लौटा दी है। लेकिन पंजाब में झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार जिला मलेरकोटला, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़, लुधियाना पूर्वी, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचोर, मोगा, जीरा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पूर्वी, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला साहिब, भुल्तथ, में तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है।
मंगलवार रात व बुधवार को पंजाब के 11 जिलों में बारिश हुई थी। इससे पहले पंजाब में एक दिसंबर 2023 को बारिश हुई थी। 29 जनवरी तक सूखा रहने और फिर केवल एक दिन बारिश पड़ने के कारण यह सामान्य के मुकाबले 94 फीसदी कम दर्ज की गई है। 20.3 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले पंजाब में जनवरी में 1.2 एमएम की बारिश हुई है।























