
पंजाब मे बाढ के हाहाकार के बीच रावी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को डिप्टी कमिश्नर ने दी चेतावनी
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे बाढ ने हाहाकार मचा रखा है हर दिन किसी न किसी क्षेत्र मे पानी घुसकर तहस नहस कर रहा है वही अब डिप्टी कमिश्नर अमृतसर अमित तलवार ने रावी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि कल रात नदी से छोड़े गए ढाई लाख क्यूसेक पानी के कारण रावी नदी में जल स्तर बढ़ जाएगा।
इसलिए किसी को भी रावी नदी पार नहीं करनी चाहिए और नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भी बन्न से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसमें आपकी मदद की जरूरत है।





















