
पंजाब मे बाढ के हाहाकार के बीच मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
पंजाब के इन सभी जिलों में यैलो अलर्ट, लोगो के माथे पर चिंता की लंकीरे खींची
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब में चल रहे बाढ़ के संकट के बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते कहीं तेज बारिश व कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
बता दें कि राज्य भर में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया जा चुका है। बाढ़ के कारण राज्य में 32 लोगों की मौत जबकि 3 लोग लापता है। उधर, कल रात हुई भारी बारिश के कारण होशियारपुर के दसूहा उपमंडल के कई गांव पानी की चपेट में आ गए और पानी के कारण लोगों की फसलें नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे घरों का सामान पानी में डूब गया। इससे बड़े पैमाने पर लोगों का नुक्सान हुआ है। वहीं लोग अपना घर छोडऩे को मजबूर हो गए। उधर, कृष्णा कॉलोनी दसूहा गली नंबर 2 में भी बारिश का पानी आया और गली नंबर 6 में एक घर की दीवार गिर गई। इसके अलावा जियो चक गांव में एक पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां बाढ़ में बह गईं।





















