
पंजाब मे बाढ के बीच लगातार बढते डेंगू के मरीज
संदिग्ध मरीजों की संख्या मे हुआ इजाफा, क्या है डेंगू बुखार के लक्षण
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भारी बाढ से जूझ रहा है लेकिन इसी बीच अब डेंगू के मामले लगातार बढने से सूबे मे हाहाकार मच गया है। बात करे अगर लुधियाना जिले की तो पिछले 24 घंटों में डेंगू के 14 नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल गये ं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनमें से 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है जबकि 11 मरीजों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में संदिग्ध मरीजों की संख्या 302 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आज तक 1380 जगह पर डेंगू का लारवा होने की पुष्टि की गई है। इनमें से 681 घरों में सर्वे के दौरान लारवा मिला जिसे नष्ट कर दिया गया जबकि घरों व कार्यालयों आदि की जांच करने के दौरान वहां पर मिले कंटेनरों आदि में 699 जगह पर डेंगू के मच्छर का लारवा पनपता हुआ पाया गया जिसे नष्ट कर दिया गया है।
डेंगू बुखार के लक्षणों में तेज बुखार व सिर दर्द के अलावा पूरे बदन तथा आंखों के पीछे दर्द। इसके अलावा पेट खराब होना और स्थिति गंभीर होने पर शरीर पर लाल चकत्ते उभर आना प्रमुख है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण सामने आते हैं तो उसे तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। सिविल सर्जन के अनुसार सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच व उपचार बिल्कुल मुफ्त है।





















