
पंजाब मे बाढ के कहर के बीच इस जिले मे फिर गैस हुई लीक, मचा हडकंप
एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भंयकर बाढ के कहर से जूझ रहा है वही अब लुधियाना जिले से बडी खबर सामने आ रही है कि गियासपुरा इलाके में फिर से गैस लीक होने की खबर मिली है जिससे आसपास हडकंप मच गया है।, जिसमें एक महिला बेहोश हो गई हैं। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी पहुंच गई मौजूद हैं। उधर, एन.डी.आर.एफ की टीम ने भी मौके पर पहुंच जायजा लिया तो उन्हें भी किसी तरह का गैस लीक होने का मामला नही लगा।
इसके मद्देनजर नगर निगम व पुलिस की टीम साइट पर पहुंची जिनके द्वारा मेन रोड का रास्ता बंद कर दिया गया है और चेकिंग की जा रही है। हालांकि नगर निगम द्वारा गैस लीक होने की खबर को खारिज कर दिया गया है।
जानकारी के लिए बतां दे कि गयासपूरा में सूआ रोड के जिस प्वाइंट पर 30 अप्रैल को गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई थी।























