
पंजाब मे बाढ़ के हाहकार के बीच ने फिर बढ़ाई चिंता, इन जिलों में अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) बाढ़ की मार के बीच बारिश ने फिर चिंता बढ़ा दी है। अमृतसर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक में सुबह से भारी बारिश हो रही है। डेरा बाबा नानक में भारी बारिश के चलते फिर से रावी दरिया का जल स्तर बढऩे का खतरा बना हुआ है। इसी दौरान चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब में अलग-अलग जिलों में भारी हो रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
आपको बता दें कि हिमाचल में भी भारी बारिश के अलर्ट पर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होगी।
जिस तरह भारी बारिश हो रही है उससे उन लोगों की चिंता बढ़ गई है जो बाढ़ के बीच अपना सामान लेकर छतों य टैंटों में अपना गुजारा कर रहे हैं। अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। यह बारिश श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी चिंता बनी हुई है कि उन्हें कब राहत मिलेगी।





















